उपायुक्त अबु इमरान ने हेरहंज प्रखंड कार्यालय का किया दौरा.
लातेहार, मो०अरबाज.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बालूमाथ: लातेहार डीसी अबू इमरान ने आज बालूमाथ,और हेरहँज़ प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया, इस दौरान विभाग के सभी कार्यालय का निरीक्षण किया। वही बालूमाथ कम्प्यूटर रूम में कम्प्यूटर ऑपरेटर, मनरेगा ऑपरेटर, 14वी बीत से सम्बंधित हो रहे कार्यो की जांच की। साथ ही पीएम आवास, आधार कार्ड कार्यालय की जांच कर कई दिशा निर्देश दिये गए। साथ ही आधार कार्ड बनाने को लेकर सुबह 10 बजे से ही कार्य करने को निर्देश दिया गया। सीओ रवि कुमार अनुपस्थित पाए गए।
विकास योजनाओं को गति देने को लेकर हेरहंज एवं बालूमाथ प्रखंड कार्यालय का उपायुक्त श्री अबु ने किया औचक निरीक्षण। हेरहंज, प्रखंड कार्यालय में अनुपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीओ समेत अन्य कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण। ससमय कार्यालय आने को लेकर पदाधिकारियों को किया निर्देशित। कहा विकास योजनाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं।

















