IMG 20210608 WA0024

उपायुक्त ने जिलावासियों से कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर सावधानी और सतर्कता बरतने का किया आग्रह.

देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का खतरा कम नही हुआ। दूसरी ओर जब तक सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक किसी प्रकार की ढिलाई संक्रमण के स्तर को बढ़ाने का कार्य करेंगी। ऐसे में हम सभी को कोविड टीका लेते हुए सतर्क, सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने घरों से बेवजह न निकले और किसी वजह से बाहर निकलते है तो चेहरे और नाक को अच्छे से सिंगल या डबल मास्क से ढंक कर रखें एवं एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच दो से चार मीटर तक की दूरी बना कर रहें। इसके अलावे स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए अपने हाथो को थोड़े समय के अंतराल पर साबुन या हैंडवॉश से अवश्य धोएं। कोरोना को लेकर साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए बेवजह अपनी आंख, नाक या मुंह को हाथों से न छुएं। तंबाकू, गुटखा व धूम्रपान का उपयोग न करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बस कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। एहतियात बरतते हुए स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। इसके अलावा उनके द्वारा कहा गया कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दे और न हीं घबराएँ या पैनिक हों। सभी लोग अपने स्तर से हरसंभव एहतियात बरतें, ताकि कोरोना के प्रसार पर रोक लगाया जा सके।

खुद के साथ दूसरों को भी करे जागरूक : उपायुक्त
इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल, टिशू पेपर या हाथ से ढककर रखें। साफ-सफाई के साथ मास्क या फेस कवर का उपयोग करें और जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें। और सबसे महत्वपूर्ण अपनी बारी आने पर कोविड का टीका अवश्य लगाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Share via
Share via