आदिवासी युवती के साथ छेड़खानी करना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई.

आदिवासी युवती के साथ छेड़खानी करना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई.

Share
Link copied

जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के जुरगुडीह कासोडीह गांव में तीन युवकों को आदिवासी युवती के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर बांध दिया और जमकर पिटाई की है। एक युवक भागने में सफल हो गया।

बंधक बने दो युवकों में रजाउल अंसारी और भीम हेम्ब्रम शामिल है। दोनों युवक धनबाद जिले के पंडुवा बेजड़ा गांव के रहनेवाले हैं। सूचना मिलने पर जामताड़ा का थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को देर रात ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस पूरे मामले में जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow