ऑपरेशन करोड़पति ठग: धनबाद पुलिस ने 141 करोड़ की ठगी मामले में राखी अग्रवाल को अहमदाबाद से धर दबोचा, कोर्ट ने जेल भेजा..
ऑपरेशन करोड़पति ठग: धनबाद पुलिस ने 141 करोड़ की ठगी मामले में राखी अग्रवाल को अहमदाबाद से धर दबोचा, कोर्ट ने जेल भेजा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड के देश के कोयला राजधानी धनबाद में 141 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक ठगी का मामला अब पुलिस की पकड़ में आ गया। कोर्ट के आदेश के बाद धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़े मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी राखी अग्रवाल को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। भारी सुरक्षा घेरे में धनबाद लाई गई राखी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई नारायणी कोक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मोर की शिकायत पर हुई, जिन्होंने 2024 में शुरू हुई व्यापारिक साझेदारी में धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाया। पवन का दावा है कि कोयला कारोबार के नाम पर फर्जी डील्स से उनके खाते से 141 करोड़ उड़ाए गए।
घोटाले की गहरी परतें: फाइनेंशियल ब्लैकमेल से कोयला माफिया कनेक्शन?
मामला संजय अग्रवाल और पवन मोर के बीच कोयला खनन और ट्रांसपोर्ट की साझेदारी से शुरू हुआ। आरोप है कि संजय की कंपनी में राखी एक्टिव डायरेक्टर थीं, जिन्होंने फर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स, मल्टीपल बैंक ट्रांसफर और जाली बिल्स के जरिए पैसा निकाला । पुलिस को मिले दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि:
70 करोड़: फर्जी कोयला सप्लाई डील्स से।
45 करोड़: इंटरस्टेट फंड ट्रांसफर में हेराफेरी।
26 करोड़: ब्लैकमेल और EMI ब्लैकमेल स्कीम से।
यह घोटाला अब कोयला माफिया से जुड़ता नजर आ रहा, जहां फरार आरोपी गणेश यादव को ‘किंगपिन’ बताया जा रहा। पवन मोर ने कोर्ट में बैंक स्टेटमेंट्स, ईमेल चेन और कॉन्ट्रैक्ट कॉपीज पेश कीं, जो FIR का आधार बने।
आरोपी नेटवर्क: जेल से फरार तक का खाका
एफआईआर में नामजद ये बड़े नाम फंसे:
राखी अग्रवाल (अहमदाबाद): गिरफ्तार, मुख्य प्लानर, संजय अग्रवाल ,
पवन / शिकायतकर्ता
सचिन अग्रवाल: संजय का रिश्तेदार, गुजरात जेल में सजा काट रहा
संदीप अग्रवाल: फरार, दिल्ली में छिप कर रह रहा
अमन कुमार राय: गैंग का ऑपरेशनल हेड
गणेश यादव: मास्टरमाइंड, कोयला माफिया फरार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक और आरोपी लूज है। जांच में राखी-संजय-सचिन -संदीप की कंपनी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स मिले, जो जालसाजी साबित हो रहे।
एसएसपी प्रभात कुमार धनबाद ने कहा चूकि मामला कोर्ट का है इसलिए इसमें कुछ नहीं ब्यान दे सकते पर ,राखी अग्रवाल की गिरफ़्तारी “ऑपरेशन करोड़पति ठग की यह पहली बड़ी सफलता है। गुजरात, दिल्ली, झारखंड और बिहार में संयुक्त टीमें छापेमारी कर रही। ED और CBI को भी लूप में लाया जा सकता। सारा नेटवर्क जड़ से उखाड़ेंगे।” पवन मोर ने बताया, “मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई, लेकिन न्याय मिलता नज़र आ रहा है अगर पुलिस चाहे तो जल्द सभी आरोपी सालखो के पीछे होंगे।”

















