उपायुक्त रांची के निदेश पर ग्रीन राशन कार्ड का वितरण.
राँची : उपायुक्त रांची के आदेशानुसार झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत ग्रीन राशन कार्ड का वितरण आज दिनांक 12 मार्च 2021को रांची ज़िला के विभिन्न शहरी अंचलों में किया गया। ग्रीन राशन कार्ड समारोह आयोजित कर वार्ड पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगड़ी अंचल के वार्ड संख्या 37-41, नामकोम अंचल के वार्ड संख्या 52-53, शहर अंचल के वार्ड संख्या 13 से 23, 29, 44 से 46 तक, हेहल अंचल के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 28, 30 से 35 तक लाभुकों को ग्रीन राशन कार्ड वितरित किया गया।
दिनांक 13 मार्च 2021 को अरगोड़ा अंचल के वार्ड संख्या 11, 12, 24 से 27, 36, 42, 43, 47, 48, 49, 50 एवं 51 और बड़गाई अंचल के वार्ड संख्या 4 से 10 में ग्रीन कार्ड का वितरण किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा।

















