IMG 20201113 WA0065

नशे में धुत बोलेरो सवार ने मिट्टी के बर्तन बेचने वाले को बनाया शिकार.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/बरवाडीह : शुक्रवार के साप्ताहिक बाजार के साथ-साथ दीपावली और धनतेरस को लेकर बाजार होने के कारण चहल-पहल के बीच नशे में धुत बोलेरो सवार के द्वारा प्रखंड मुख्यालय के बाजार में मिट्टी का बर्तन बेच रहे पलामू तिहारो के सुरेश सिंह के पॉव पर बोलोरों चढ़ा दिया गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बोलेरो को रोका गया और घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।

घटना में गंभीर रूप घायल सुरेश सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच डालटेनगंज रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए जबकि पुलिस के द्वारा बोलेरो को जप्त कर के थाने ले गई और घटना के विरोध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share via
Share via