20260316 122922

भीषण सड़क हादसा : हाईवा की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के निकट दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग (एनएच 114ए) पर स्टोन चिप्स से लदे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक हाईवा के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही अपनी जान गंवा बैठे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतकों की पहचान हारून शेख (30 वर्ष) और बाबुर अली शेख (45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडंगा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक देवघर से ईद मनाने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी।

सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा के अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share via
Share via