घंटो मशक्कत के बाद कुवें में गिरा हाथी का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। जंगल को ओर भागा हाथी
घंटो मशक्कत के बाद कुवें में गिरा हाथी का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। जंगल को ओर भागा हाथी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची जिले के खूंटी वन प्रमंडल के सोनाहातू के सारयाद गांव में कुएं में गिरे एक जंगली हाथी को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी भोजन की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह अचानक एक खुले कुएं में गिर गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी का रेस्क्यू शुरू किया।
हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। कुएं के जोड़कर एक रास्ता जेसीब से बनाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए जेसीबी मशीन, रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद ली गयी। है। विभाग की ओर से कुएं के आसपास की मिट्टी काटकर रास्ता बनाया गया ताकी हांथी को नुकसान ना हो । हालांकि हाथी को चोट लगी है । वो जंगल की ओर भाग गया। लेकिन वन विभाग उस पर नजर रखने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़े : —कुआं में गिरा एक जंगली हाथी, एक महीने में यह दूसरी घटना, वन विभाग रेस्क्यू अभियान में जुटा
गौरतलब है कि 6 मार्च 2026 को एक विशालकाय दंतैल हाथी जंगल से भटकते हुए रिहायशी इलाके में आ गया था। शहरी इलाके से निकलते वक्त अनिगढ़ा में हाथी एक कुएं में जा गिरा था जिसे घंटो मसक्कत के बाद रेस्कयू किया गया था।















