कुएं में गिरा जंगली हाथी का बच्चा, बच्चे को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू.

कुएं में गिरा जंगली हाथी का बच्चा, बच्चे को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू.

गिरिडीह : गिरिडीह के सरिया प्रखंड के निमाटांड़ गांव के एक कुएं में जंगली हाथी का बच्चा गिर पड़ा। कुएं में गिरा बच्चे की उम्र फिलहाल स्पस्ट नही हो पाया है। लेकिन नन्हा जंगली हाथी काफी छोटा है। कुएं में गिरने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सोमवार की सुबह से हाथी के इस बच्चे को निकालने के प्रयाश में जुट गई। कुएं से हाथी के बच्चे को निकालने को लेकर वन विभाग द्वारा युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सरिया के साथ बगोदर वन प्रक्षेत्र के अधिकारी भी जुटे हुए है। लेकिन कुँए की गहराई अधिक रहने के कारण हाथी के इस नन्हे बच्चे को निकालना सम्भव नही हो पा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार कुएं के आसपास की मिट्टी को तीन जेसीबी मशीन से काटा जा रहा है। जिसे सुविधा के अनुसार हाथी के बच्चे को निकाला जा सके। जानकारी के अनुसार 22 जंगली हाथियों का दल काफी दिनों से सरिया के कई गांवों में विचरण कर रहा है। दल में कई बच्चे भी शामिल है। हाथियों का यह दल रविवार की देर रात सरिया के निमाटांड़ गांव घुस गया। इसी दौरान गांव के समीप खेत के एक कुएं में एक बच्चा गिर पड़ा। कुएं में हाथी के बच्चे के गिरने का कारण लाइट कटा होना बताया जा रहा है।

देर रात करीब 2 बजे ही ग्रामीणों को कुएं में हाथी के बच्चे के गिरने की जानकारी मिल गया था। इसके बाद ग्रामीणों के घटना की जानकारी वन विभाग के रेंजर अभय सिन्हा को भी दिया। देर रात से ही हाथी के बच्चे को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन सुरु कर दिया गया। जबकि दूसरे दिन सोमवार की सुबह भी जारी है।

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now