Wild elephant fell into a well in the dark.

अंधेरे में कुएं में गिरा जंगली हाथी, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Share
Link copied

Wild elephant fell into a well in the dark.

रांची/लापुंग: रांची जिले के लापुंग प्रखंड स्थित जरिया मंगरा टोली गांव में बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोजन की तलाश में निकला एक छोटा जंगली हाथी अंधेरे के कारण खुले कच्चे कुएं में गिर गया। गनीमत यह रही कि समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ गई और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से हाथी की जान बचा ली गई।

Deoghar
Advertisement

कुएं से आ रही थीं चिंघाड़ने की आवाजें

मिली जानकारी के अनुसार, तीन हाथियों का एक झुंड भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर ग्रामीण इलाके की ओर आ गया था। इसी दौरान झुंड में शामिल एक छोटा हाथी अंधेरा होने के कारण रास्ते में बने एक पुराने और खुले कुएं में जा गिरा।

कुएं में गिरने के बाद हाथी के जोर-जोर से चिंघाड़ने की आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी।

RKDF
advertisement

दो जेसीबी और 3 घंटे की मशक्कत

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और तुरंत रेस्क्यू दल को मौके पर भेजा गया। कुआं खुला और कच्चा होने के कारण हाथी को सुरक्षित बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती था।

परिस्थिति को देखते हुए मौके पर दो जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। वन विभाग के कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, जेसीबी की मदद से कुएं के पास का रास्ता तैयार किया गया और हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

जंगल की ओर भेजा गया सुरक्षित

सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए जाने के बाद, वन विभाग की टीम ने एहतियात बरतते हुए हाथी को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल की ओर भेज दिया।

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। समय रहते प्रशासन और वन विभाग की टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता के कारण एक बेजुबान की जान बच गई,

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।