योगेंद्र साव के बयान पर कांग्रेस सख्त, 3 दिन में मांगा जवाब; झामुमो ने कहा- त्वरित कार्रवाई हो
रांची। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के हालिया बयानों को लेकर झारखंड कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की ओर से जारी नोटिस में योगेंद्र साव से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उन्हें स्वयं उपस्थित होकर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

मीडिया में दिए बयानों को लेकर उठे सवाल
नोटिस में कहा गया है कि योगेंद्र साव की ओर से हाल के दिनों में मीडिया में दिए गए कुछ बयानों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस अनुशासन समिति के मुताबिक उनके बयान और आचरण पार्टी के सिद्धांतों और अनुशासन के अनुरूप नहीं हैं।
अब योगेंद्र साव को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखना होगा। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर अनुशासन समिति आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकती है।

झामुमो ने भी जताई नाराजगी
मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी योगेंद्र साव के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को लेकर कथित तौर पर अनर्गल और आपत्तिजनक बयान दिए हैं, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है।
झामुमो ने कहा कि कांग्रेस उसकी सहयोगी पार्टी और महत्वपूर्ण घटक दल है। पार्टी के मुताबिक योगेंद्र साव कांग्रेस से जुड़े नेता हैं और इससे पहले भी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें वापस लिया था।
झामुमो ने योगेंद्र साव के रवैये और उनकी भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

अब कांग्रेस के जवाब पर नजर
कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस जारी होने के बाद अब योगेंद्र साव के जवाब पर राजनीतिक हलकों की नजर है। उनके स्पष्टीकरण के बाद पार्टी अनुशासन समिति आगे क्या कार्रवाई करती है, यह महत्वपूर्ण होगा।

गढ़वा से MP तक बाइक लूट का खतरनाक नेटवर्क! लूटी बाइक से ज्वेलरी शॉप में डकैती, पुलिस ने खोली अपराध की पूरी कड़ी
गढ़वा। गढ़वा में बाइक लूटने के बाद उसी बाइक का इस्तेमाल मध्य प्रदेश में ज्वेलरी शॉप में डकैती के लिए करने वाले…

देवघर : शिवगंगा मेले में रंगदारी का आतंक! जमशेदपुर तक पहुंची देवघर पुलिस, तीन गिरफ्तार
पिस्टल-कारतूस और CCTV-DVR बरामद; दुकानदारों को हथियार दिखाकर धमकाने और रंगदारी वसूलने का आरोप देवघर। शिवगंगा क्षेत्र में आयोजित भादो मेले के…

गोड्डा में आरटीआई कार्यकर्ता की पहचान की आड़ में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार
गोड्डा: महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में सामने आई अवैध मिनी गन फैक्ट्री की जांच में पुलिस को कई अहम…

















