जमशेदपुर में युवती से मोबाइल छिनतई, ब्रह्मा पथ पर वारदात के बाद फरार हुए उचक्का
जमशेदपुर। शहर में मोबाइल छिनतई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जवाहर नगर रोड नंबर-15 की रहने वाली एक युवती से ब्रह्मा पथ के पास अज्ञात युवक ने मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर रोड नंबर-15 निवासी जगत यादव की पुत्री सुमन कुमारी काम खत्म कर अपने घर लौट रही थीं। वह ब्रह्मा पथ होकर घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात उचक्कों ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और तेजी से फरार हो गए।

घटना अचानक होने के कारण सुमन को संभलने और बदमाशों को पकड़ने का मौका नहीं मिला। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे।
घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में छिनतई और चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है।

पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के स्तर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

SIR में बड़े अधिकारियों के नाम भी ‘मैपिंग’ से बाहर, नोटिस जारी; चुनाव आयुक्त से लेकर पूर्व नौकरशाहों तक सूची में नाम
नई दिल्ली: दिल्ली में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के दौरान कई मौजूदा और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाहों के रिकॉर्ड…
तामड़ा में हॉकी के साथ दिखा संस्कृति का रंग, सोगड़ा ने जीता हॉकी खिताब
सिमडेगा: बीरू भिखारियेट के तामड़ा पल्ली में रविवार को प्रथम बीरू भिखारियेट हॉकी सह सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता…

















