स्कूल से बच्चे को छोड़कर लौट रही महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर में बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल से बच्चे को छोड़कर घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई छिनतई में महिला को हल्की चोट भी लगी। वारदात के बाद दोनों बदमाश लाल-काली रंग की पैशन प्रो बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को कारमेल जूनियर स्कूल छोड़ने गई थी। बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दोनों बदमाश महिला की रेकी करने लगे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो बार महिला के आने-जाने के रास्ते की निगरानी की। इसके बाद सुनसान जगह देखकर बाइक की रफ्तार धीमी की और पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली।

अचानक हुई छिनतई के दौरान महिला को हल्की चोट लगी। घटना के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार में बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में दोनों संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने के साथ ही फरार होने के रास्ते का भी पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

डेढ़ साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर नाजिया परवीन और कुख्यात अपराधी विपुल कर्मकार गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस…

734 करोड़ के कथित GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी
जमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने बुधवार सुबह झारखंड…

















