734 करोड़ के कथित GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी
जमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने बुधवार सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच एजेंसी की कार्रवाई जमशेदपुर के तीन और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर चल रही है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता के कारोबारी शिव कुमार देवड़ा और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले की जांच के क्रम में की जा रही है। ईडी की टीम जिन ठिकानों पर पहुंची है, उनका संबंध ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके अकाउंटेंट संजय पारेख तथा अन्य संबंधित लोगों से बताया जा रहा है।

फर्जी इनवॉइस के जरिए ITC लेने का आरोप
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी को कथित तौर पर जानकारी मिली कि वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना ऐसी कंपनियों से इनवॉइस हासिल किए गए, जिनके अस्तित्व को लेकर सवाल हैं। आरोप है कि इन कथित फर्जी इनवॉइस के आधार पर नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लिया गया। इसी कथित लेनदेन और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क की जांच के तहत ईडी की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेज और कारोबारी रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।


सात ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
जानकारी के अनुसार ईडी की कार्रवाई झारखंड में जमशेदपुर के तीन और पश्चिम बंगाल में चार ठिकानों पर चल रही है। छापेमारी के दौरान टीमों द्वारा संबंधित लोगों से जुड़े कारोबारी दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हालांकि, छापेमारी में अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, अभी तक साफ नही हो पाया है।

सीट आवंटन का वीडियो बनाने पर छात्रा को कथित धमकी, बोली- ‘रिकॉर्डिंग मिटाओ, नहीं तो परिसर से नहीं निकल पाओगी’
जमशेदपुर। जेसीईसीईबी की काउंसलिंग में बीएससी नर्सिंग की सीट आवंटित होने के बाद नामांकन के लिए नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय पहुंची गिरिडीह की…

मामा के खिलाफ साजिश रचने वाला भांजा खुद पहुंचा जेल, करोड़ों की जमीन के विवाद में CO को भेजी थी 1 करोड़ की रंगदारी की धमकी
धनबाद: जमीन विवाद में अपने ही मामा को फंसाने के लिए एक भांजे ने ऐसी साजिश रची कि आखिरकार वह खुद पुलिस…

















