heavy-rain-washes-out-access-baghdad

भारी बारिश से बाघडांड दीपा टोली का पहुंच पथ बहा, आवागमन बाधित

Share
Link copied
heavy-rain-washes-out-access-baghdad
heavy-rain-washes-out-access-baghdad

सिमडेगा: सिकारियाडांड पंचायत के बाघडांड दीपा टोली गांव में लगातार हुई भारी बारिश से मुख्य सड़क को गांव से जोड़ने वाला कच्चा पहुंच पथ बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को हो रही है।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों के अनुसार, पहुंच पथ बह जाने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं मजदूरों और अन्य ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रद्धानंद बेसरा ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पहुंच पथ की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर उन्हें लिखित आवेदन सौंपा।

RKDF
advertisement

श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को उपायुक्त और जिला प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से बारिश से क्षतिग्रस्त पहुंच पथ की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।