Unbridled chain snatcher in Jamshedpur

जमशेदपुर में बेलगाम चेन स्नैचर: 24 घंटे में तीन महिलाओं से लूटी सोने की चेन, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

 

नीरज तिवारी 

जमशेदपुर: शहर में चेन स्नैचिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं ने आम लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की वारदात सामने आई है। इन घटनाओं के बाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

Deoghar
Advertisement

ताजा मामला उलीडीह ओपी क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 का है। शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी को एक उचक्के ने अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पैदल आया और महिला के गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही आरोपी मौके से गायब हो चुका था।

Kashmir vastaralay
Advertisment

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उलीडीह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ईडी की जांच में जीएसटी चोरी का नया एंगल, ‘कागजी कोयला’ खरीदकर धनबाद में चल रहा था बड़ा खेल!

इससे पहले शुक्रवार को सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। वहीं शुक्रवार शाम पुलिस मुख्यालय के समीप साकची थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। लगातार तीसरी वारदात सामने आने के बाद शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

RKDF
advertisement

लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख सड़कों और रिहायशी इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा सक्रिय अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। अब लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि पुलिस इन तीनों मामलों का खुलासा कब तक करती है और शहर में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह पर कब शिकंजा कस पाती है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।