सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग , CCTV में कैद हुई वारदात

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित भाटिया बस्ती सर्विस रोड पर नायक होटल के पास हुई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

JPSC 14वीं पीटी परीक्षा विवाद: उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता कि कार्यशैली पर उठे सवाल ?
पीड़िता बबिता सिंह, पति दिलीप सिंह, रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा युवक हाफ पैंट में दिखाई दे रहा है। फुटेज में यह भी देखा गया कि बाइक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी। आगे की नंबर प्लेट पर JH05CD अंकित है, जबकि पीछे की प्लेट पर JH ? 9883 लिखा दिखाई देता है। इससे पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया।
JPSC और विवाद चोली दमन का साथ ,आखिर कब लौटा पायेगा JPSC अपनी साख
आदित्यपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और बाइक का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि आरआईटी मोड़ और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। स्थानीय पार्षद मनोरमा देवी ने भी नियमित पेट्रोलिंग, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर निगरानी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
















