Jamshedpur Police solve chain-snatching case; three notorious criminals arrested.

जमशेदपुर पुलिस ने चेन स्नैचिंग कांड का किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied
Jamshedpur Police solve chain-snatching case; three notorious criminals arrested.
Jamshedpur Police solve chain-snatching case; three notorious criminals arrested.

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई चेन स्नैचिंग मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, एक लोडेड देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद समेत कई सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला से चेन छीनने की वारदात कबूल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी एनएच-33 पर हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में भी थे।

Deoghar
Advertisement

जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की सुबह उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्ध महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

Drishti 04
Advertisement

तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल की पहचान की। इसके बाद 3 अगस्त की रात गुप्त सूचना पर वसुंधरा एस्टेट के पास स्वर्णरेखा परियोजना के एक खंडहर क्वार्टर में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Drishti 03
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल, हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक सोने की चेन, एक लोडेड देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद, एक सोने का टुकड़ा, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और एक डॉगल बरामद किया है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छीनी गई चेन को बिष्टुपुर के एक सुनार की दुकान में बेच दिया गया था। पुलिस ने बरामदगी के साथ पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी एनएच-33 पर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना भी बना रहे थे।

RKDF
advertisement
Kashmir
advertisement

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों अपराधियों के खिलाफ चोरी, लूट, छिनतई और आर्म्स एक्ट के कई पुराने मामले पहले से दर्ज हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।