encounter-between-police-rahul-dubey-gang

उरीमारी के करमाटिला जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे के पैर में लगी गोली

Share
Link copied
encounter-between-police-rahul-dubey-gang
encounter-between-police-rahul-dubey-gang

हजारीबाग: उरीमारी थाना क्षेत्र के करमाटिला जंगल में गुरुवार की रात पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य अंशु दुबे के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंशु दुबे के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उरीमारी के करमाटिला जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे के पैर में लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, उरीमारी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में अंशु दुबे ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया था कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार करमाटिला जंगल में छिपाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची थी।

बताया जाता है कि जंगल में पहुंचने के बाद अंशु दुबे ने छिपाकर रखे हथियार से पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अंशु दुबे के पैर में गोली लग गई।

उरीमारी के करमाटिला जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे के पैर में लगी गोली

पुलिस ने मौके से फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के साथ वह पर्चा भी बरामद किया है, जिसे आरोपी ने जंगल में छिपाकर रखा था। घटना गुरुवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। उरीमारी थाना प्रभारी इकबाल ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल अंशु दुबे खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।