Police encounter with a criminal from the Rahul Dubey gang; one arrested after being shot in the leg.

राहुल दुबे गैंग के अपराधी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक गिरफ्तार

Police encounter with a criminal from the Rahul Dubey gang; one arrested after being shot in the leg.
Police encounter with a criminal from the Rahul Dubey gang; one arrested after being shot in the leg.

चतरा: कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र की सीमा पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह के एक अपराधी विकास कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

Baba new 1
Advertisement

घायल अपराधी को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई में टंडवा और पिपरवार थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी।

पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में कोयलांचल क्षेत्र में निजी कार्य एजेंसी के कार्यालय में हुई फायरिंग की घटना के बाद राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही थी।

Kashmir vastaralay
Advertisment

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ अपराधी टंडवा-पिपरवार सीमा के आसपास छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख अपराधियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान विकास कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

RKDF
advertisement

दो दिन पूर्व राहुल दुबे गिरोह के चार नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने चंद्रगुप्त कोल परियोजना स्थित सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय में घुसकर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एसआईएस निजी सुरक्षा एजेंसी का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था। अपराधियों ने मौके पर हस्तलिखित पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी भी ली थी। घटना के बाद पुलिस ने गिरोह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी थी। इसी क्रम में मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी अनिमेष नैथानी समेत जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल का जायजा लेने के लिए रवाना हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।