massive-road-accident-khunti-seven-members

खूंटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, 11 माह का मासूम भी शामिल

Share
Link copied
massive-road-accident-khunti-seven-members
massive-road-accident-khunti-seven-members

खूंटी: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महज 11 माह का मासूम बच्चा और 19 वर्षीय युवती भी शामिल हैं। हादसा कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के पास रात करीब 9:30 बजे हुआ। तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर मौजूद लोगों को कुचलते हुए पुलिया तोड़कर नीचे गड्ढे में जा गिरा। घटना में कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

खूंटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, 11 माह का मासूम भी शामिल

मृतकों की पहचान जयंती देवी, मानहु देवी, गोलू, तूती कुमारी, अंजलि कुमारी (19), पाको देवी (65) और 11 माह के सौरभ नायक के रूप में हुई है। सौरभ के पिता का नाम अजीत नायक बताया गया है। अंजलि कुमारी के पति का नाम भी अजीत नायक बताया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित कॉलोनी में किसी दुर्घटना की आवाज सुनाई देने के बाद लोग यह देखने के लिए घरों से बाहर निकले थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में लेने के बाद ट्रक पुलिया तोड़ते हुए नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

खूंटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, 11 माह का मासूम भी शामिल

घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीएचसी कर्रा के स्वास्थ्यकर्मी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से दो घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचाया गया, जबकि अन्य घायलों को थाना वाहन से सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया। दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।