खूंटी हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम

खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद शुक्रवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे में सात लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे तथा फरार ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्रा सड़क मार्ग जाम कर दिया। सुबह से ही सैकड़ों लोग सड़क पर डटे हुए हैं। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

ग्रामीणों ने सड़क पर ईंट-पत्थर और बांस-बल्ले लगाकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया है। महिलाएं भी सड़क पर बैठकर विरोध जता रही हैं। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने से इलाके में गहरा शोक है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद से ट्रेलर का चालक और खलासी फरार हैं। उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा देने, घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से करने, फरार ट्रेलर चालक को जल्द गिरफ्तार करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने तथा नियमित पुलिस चेकिंग की व्यवस्था करने की मांग की है।

इधर, प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा।

रांची सहित पूरे झारखंड में आज साफ और सुहावना मौसम, सुबह हल्की धुंध-कुहासा
रांची: आज झारखंड में मौसम काफी सुहावना और शुष्क रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और मौजूदा पूर्वानुमानों के अनुसार,…

खूंटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, 11 माह का मासूम भी शामिल
खूंटी: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों…

















