sogra-wins-hockey-title-as-hockey

तामड़ा में हॉकी के साथ दिखा संस्कृति का रंग, सोगड़ा ने जीता हॉकी खिताब

Share
Link copied
sogra-wins-hockey-title-as-hockey
sogra-wins-hockey-title-as-hockey

सिमडेगा: बीरू भिखारियेट के तामड़ा पल्ली में रविवार को प्रथम बीरू भिखारियेट हॉकी सह सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हॉकी के साथ स्थानीय लोक संस्कृति, गीत, संगीत और नृत्य की भी झलक देखने को मिली। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, कलाकारों और ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, विशिष्ट अतिथि डीन फादर हेरमन खलखो और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा मौजूद रहे। अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया।

RKDF
advertisement

हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोगड़ा पारिस ने ट्रायब्रेकर में बिंधाईतोली को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता में सोगड़ा ने प्रथम, क्रूसकेला ने द्वितीय और तामड़ा पारिस ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीमों को विधायक भूषण बाड़ा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी से है और जिले की मिट्टी ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। गांव स्तर पर आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और नेतृत्व की भावना विकसित करता है।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने कहा कि खेल के साथ संस्कृति को जोड़ना इस आयोजन की विशेषता है। लोक संस्कृति, गीत, संगीत और नृत्य हमारी पहचान हैं। युवाओं को आधुनिक दौर में भी अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। प्रतियोगिता में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही। इनमें बीरेन्द्र लकड़ा, अलेक्सियुस लकड़ा, जयंत केरकेट्टा, निकोलस खलखो, जगन तोपनो, धर्मेंद्र गुप्ता और विनय मुंडू शामिल थे। एक साथ बड़ी संख्या में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से स्थानीय खिलाड़ियों में भी उत्साह देखा गया।

Advertisment
Advertisment

डीन फादर हेरमन खलखो ने कहा कि खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने का काम करते हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा के साथ भाषा, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन गांवों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि सिमडेगा के युवाओं में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें गांव स्तर पर बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। हॉकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का बेहतर माध्यम है।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में फा. पौलूस लकड़ा, फा. रंजित डुंगडुंग, फा. अलेक्सियुस किंडो, फा. प्रवीण, फा. अगुस्टीन, सिस्टर सरिता बेक, सिस्टर मंजू, लुसियन मिंज, जोसेफा सोरेंग, करमेला, दिव्या, संगीता, माइकेल खड़िया, राजेन कुल्लू, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, प्रदीप, समीर कीड़ो, किशोर, जॉन कुल्लू, निस्तौर सुरिन, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजुर, रणजीता समेत अन्य लोग मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।