sajega-hockey-mahakumbh-simdega-october-16

सिमडेगा में 16 अक्टूबर से सजेगा हॉकी का महाकुंभ, जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

Share
Link copied
sajega-hockey-mahakumbh-simdega-october-16
sajega-hockey-mahakumbh-simdega-october-16

सिमडेगा: हॉकी की नर्सरी के रूप में मशहूर सिमडेगा में 16 से 20 अक्टूबर तक स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ रेलवे, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की टीमें भी हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का खास आकर्षण अंतरराष्ट्रीय और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की मौजूदगी होगी। इन खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने और उनसे खेल की बारीकियां सीखने का अवसर स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा।

सिमडेगा में 16 अक्टूबर से सजेगा हॉकी का महाकुंभ, जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक भूषण बाड़ा ने प्रतियोगिता की तैयारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को दोपहर एक बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Advertisment
Advertisment

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सिमडेगा में हॉकी को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और बड़े स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों के साथ खेलने तथा उनसे सीखने का अवसर देना जरूरी है।

Advertisment
Advertisment

विधायक ने बताया कि प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले के सभी प्रखंडों की पुरुष हॉकी टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा गुमला जिले के पालकोट की टीम भी मैदान में उतरेगी। झारखंड के अन्य जिलों, रेलवे, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की टीमों की भागीदारी से मुकाबले और रोमांचक होने की उम्मीद है। उन्होंने सभी प्रखंडों के खिलाड़ियों से मजबूत टीम तैयार कर समय पर प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Advertisment
Advertisment

प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये तथा चौथे स्थान की टीम को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Advertisment
Advertisment

विधायक ने बताया कि मुकाबलों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि स्टेडियम नहीं पहुंच पाने वाले हॉकी प्रेमी घर बैठे मैचों का आनंद ले सकें। दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए कुछ मुकाबले रात्रि में भी आयोजित किए जाएंगे।

Advertisment
Advertisment

टूर्नामेंट के दौरान महिला और पुरुष वर्ग के अंतरराष्ट्रीय, पूर्व अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों के बीच फैंसी मैच भी आयोजित किया जाएगा। यह मुकाबला दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों की तकनीक, खेल कौशल और रणनीति को करीब से देखने-समझने का मौका मिलेगा।

Advertisment
Advertisment

जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि प्रतियोगिता को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में शामिल होने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना है।

RKDF
advertisement

विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्होंने स्थानीय युवाओं और हॉकी खिलाड़ियों से पांचों दिन मुकाबले देखने तथा अनुभवी खिलाड़ियों से खेल के गुर सीखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट सिमडेगा की हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और जिले की खेल पहचान को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।