मुंह से लिखकर फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

रांची: दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर गोड्डा के दिव्यांग छात्र मोहम्मद फैजानुल्लाह ने जैक मैट्रिक परीक्षा 2026 में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मिसाल पेश की है। सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित फैजानुल्लाह दांतों से पेन पकड़कर मुंह के सहारे लिखते हैं और इसी तरह उन्होंने परीक्षा देकर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में उनसे मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान फैजानुल्लाह ने अपनी पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ा अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत, शिक्षा के प्रति लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फैजानुल्लाह की उपलब्धि केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। यह समावेशी शिक्षा, मजबूत इच्छाशक्ति और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उल्लेखनीय है कि फैजानुल्लाह का नामांकन यूएचएस शिवाजीनगर, गोड्डा में रहा है। उनकी शिक्षा झारखंड सरकार की समावेशी शिक्षा व्यवस्था के तहत होम बेस्ड एजुकेशन (HBE) के माध्यम से संचालित हुई। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और संकल्प से मैट्रिक परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर यह साबित किया कि मजबूत हौसले के आगे मुश्किलें भी बाधा नहीं बन सकतीं। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद थे।

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के हरादाग पंचायत मे लगा रोजगार मेला, लगभग 25 सरकारी, गैरसरकारी विभागो ने लिया भाग, कई बेरोजगारों को मिला नियुक्ति पत्र।
झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश तथा निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड, रांची के तत्वावधान में…

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी से एक और आरोपी गिरफ्तार
15 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप, अब तक 18 आरोपी जेल भेजे गए; फर्जी जमीन के दस्तावेजों के…
















