सिमडेगा पुलिस ने लापता युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती को सिमडेगा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों ने कुरडेग थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनकी पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कुरडेग थाना कांड संख्या 47/2026, दिनांक 9 नवंबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 143(3) में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर खोजबीन की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया।।इस संबंध में सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और उन्हें अनजान व्यक्तियों के बहकावे या प्रलोभन में नहीं आने के प्रति जागरूक करें। किसी के लापता होने की स्थिति में बिना देर किए नजदीकी थाना को सूचना दें।

मुंह से लिखकर फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला
रांची: दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर गोड्डा के दिव्यांग छात्र मोहम्मद फैजानुल्लाह ने जैक मैट्रिक परीक्षा 2026 में 93.8 प्रतिशत…

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के हरादाग पंचायत मे लगा रोजगार मेला, लगभग 25 सरकारी, गैरसरकारी विभागो ने लिया भाग, कई बेरोजगारों को मिला नियुक्ति पत्र।
झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश तथा निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड, रांची के तत्वावधान में…
















