सिमडेगा : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, लोहे की फुकनी से सिर पर किया था वार
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सिलास केरकेट्टा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की फुकनी भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के किनबिरा दशाटोली की है। मामले में वादिनी ललिता केरकेट्टा (58 वर्ष) के फर्दबयान के आधार पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 85/2026, दिनांक 26 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी सिलास केरकेट्टा ने घर में रखी लोहे की फुकनी (चूल्हा फूंकने वाला लोहे का पाइप) से अपने पिता इन्दु केरकेट्टा के सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की फुकनी विधिवत जब्त की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर 26 नवंबर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी थे शामिल
पुलिस की छापेमारी टीम में कोलेबिरा थाना प्रभारी पु०अ०नि० देवीदास मुर्मू, पु०अ०नि० मुरताज अंसारी, स०अ०नि० हरिपद महतो, स०अ०नि० प्रतापचन्द्र महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

झारखंड में अवैध खनिज कारोबार से हर साल 50 हजार करोड़ के नुकसान का दावा, जयराम महतो ने प्रशासनिक मिलीभगत पर उठाए सवाल
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने राज्य में अवैध खनन और खनिजों के…

हेमंत सोरेन का केंद्र पर निशाना: झारखंड के खनिज अधिकार सीमित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं, 10 साल में 2.56 लाख करोड़ के नुकसान की आशंका
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन…

संविधान दिवस पर भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी, संजय सेठ और आदित्य साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना
रांची: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से रांची के डिबडीह में प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन…

















