सौदा डी-सेंट्रल सौदा सड़क निर्माण अधर में, जर्जर मार्ग से परेशान ग्रामीण; मरम्मत की मांग
भुरकुंडा। सौदा डी से सेंट्रल सौदा सहित कई पंचायत क्षेत्रों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। सड़क की जर्जर स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। जगह-जगह गिट्टियां उखड़कर बाहर निकल आई हैं, जिससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों को लगातार सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। दरअसल, इस सड़क के नए सिरे से निर्माण की योजना बनाई गई थी। इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई थी और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। रफ्तार मीडिया ने पूर्व में भी सड़क निर्माण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। कोयलांचल में सौदा डी खदान चालू होने की चर्चा के बीच सड़क निर्माण की जरूरत को लेकर भी आवाज उठाई गई थी। लेकिन बाद में टेंडर रद्द हो जाने से सड़क निर्माण की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सौदा डी से सेंट्रल सौदा तक जाने वाली यह सड़क कई पंचायत क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण स्कूली बच्चों, बाइक सवारों और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस मामले को लेकर उदय मालाकार सीसीएल (CCL) प्रबंधन को मांग पत्र सौंपेंगे। इसमें सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने अथवा तत्काल मरम्मत कराने की मांग की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण योजना को रद्द नहीं किया जाए। यदि किसी कारणवश पूर्व का टेंडर रद्द किया गया है, तो नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर जल्द निर्माण कार्य कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क केवल एक क्षेत्र की नहीं, बल्कि कई पंचायतों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में सीसीएल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को मामले में गंभीरता दिखाते हुए जल्द पहल करनी चाहिए, ताकि लोगों को जर्जर सड़क से निजात मिल सके।

एमजीएम अस्पताल में शव से दोनों आंखें गायब होने का आरोप, परिजनों का हंगामा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमजीएम अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल के शवगृह में रखे…

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग
रांची: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े दुष्कर्म के आरोपों के मामले में पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी को लेकर…

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
निर्मल सिंह गुमला: संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान…

















