गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के हरादाग पंचायत मे लगा रोजगार मेला, लगभग 25 सरकारी, गैरसरकारी विभागो ने लिया भाग, कई बेरोजगारों को मिला नियुक्ति पत्र।
झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश तथा निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड, रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, गढ़वा द्वारा आज आईसेक्ट मेगा स्किल के समीप, हरदाग मोड़, बाना, मेराल में ‘दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस रोजगार मेले में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। जिले के विभिन्न प्रखंडों सहित आसपास के क्षेत्रों से 500 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने इसमें भाग लिया और अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों की तलाश की। मेले में कुल 20 प्रमुख निजी नियोजकों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए विभिन्न पदों पर कुल 3,063 रिक्तियों के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की। रोजगार मेले में संचालित चयन प्रक्रिया के उपरांत 62 बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जबकि 82 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इस प्रकार बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसरों से जुड़ने का मंच मिला। ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह साफ झलक रहा था।

उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित युवक-युवतियों को उपायुक्त के हाथों ऑफर लेटर प्रदान किए गए। उपायुक्त ने रोजगार मेले में लगाए गए विभिन्न नियोजकों के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध रिक्तियों, चयन प्रक्रिया, कार्यक्षेत्र एवं युवाओं को दिए जा रहे रोजगार के अवसरों की जानकारी ली।
उपायुक्त ने कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी प्रतिभा एवं कौशल का सदुपयोग करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस प्रकार के रोजगार मेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं तथा अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल को लगातार विकसित करते रहें। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया।

झारखंड में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज, 160 स्टॉलों में दिखेगी राज्य की उपलब्धियां और हुनर
रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार…

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी से एक और आरोपी गिरफ्तार
15 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप, अब तक 18 आरोपी जेल भेजे गए; फर्जी जमीन के दस्तावेजों के…

सिमडेगा : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, लोहे की फुकनी से सिर पर किया था वार
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया…

















