Simdega News :- जिले में फिर हुई शर्मशार करनेवाली घटना नाबालिग युवती ने दिया बच्चे को जन्म, पैदल पहुंची थी अस्पताल, खून की भी थी कमी

Simdega News :- जिले में फिर हुई शर्मशार करनेवाली घटना नाबालिग युवती ने दिया बच्चे को जन्म, पैदल पहुंची थी अस्पताल, खून की भी थी कमी

Share
Link copied

Simdega News

Naresh  Sharma

Ranchi   Drishti  now

गांव के युवक ने जबरन बनाया था संबध, बच्चे का पिता गांव छोड़कर हो गया फरार |सिमडेगा जिले के सदर अस्पताल में 14 वर्षीय युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया । जानकारी के अनुसार गांव के युवक द्वारा युवती से जबरन संबध बनाने की घटना के नौ माह बाद युवती ने एक नाबालिग बच्चे को जन्म दिया है। युवती ने बताया कि युवक उसे डराया धमकाया था इस कारण उसने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

जानकारी के अनुसार 14 साल की यह नाबालिक युवती खुद पैदल चल कर अस्पताल अपने भाई को देखने पहुची सदर अस्पताल एक स्वास्थ्यकर्मी रानी दीदी ने देखा कि युवती गर्भवती है एवं युवती में खून की भी कमी थी। स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा तत्काल ही युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नॉर्मल डिलीवरी से उसने बेटे को जन्म दिया। युवती ओर बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। युवती ने बताया कि उसके गांव के जयराम नायक नामक व्यक्ति ने युवती को डरा धमका कर उसके साथ संबंध स्थापित किया गया था। युवती जब गर्भवती हो गयी तो युवक उसे छोड़कर बाहर काम करने की बात कह कर फरार हो गया और अब तक नहीं लौटा है । जानकारी के अनुसार गांव में एक बैठक हुई जिसमें युवक पर शादी का दबाव डाला गया था जिसके बाद वह युवक गांव से फरार हो गया । घरवालों ने युवती के गर्भवती होने की जानकारी पुलिस में नहीं दी थी। इस मामले में माता पिता बदनामी के डर से बात नहीं करना चाहते। जिस महिला डॉक्टर ने युवती की नार्मल डिलीवरी करायी वह भी अवकाश पर हैं। डॉक्टर ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि युवती गर्भवती थी हमने उनके माता पिता से बात की और उनकी इजाजत से यह सुरक्षित प्रसव कराया है। युवती और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। किशोरी के मां बनने की जानकारी पुलिस और बाल कल्याण समिति को भी दी गई। जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow