प्रेम प्रसंग में MBA के छात्र ने किया आत्महत्या ! मौलाना के द्वारा जबरन धर्मांतरण का आरोप

प्रेम प्रसंग में MBA के छात्र ने किया आत्महत्या ! मौलाना के द्वारा जबरन धर्मांतरण का आरोप

Share
Link copied
MBA student suicide
रिपोर्ट / प्रेरणा चौरसिया
रांची के सुखदेवनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। MBA के एक छात्र दीपक कुमार ने आत्महत्या कर ली । आरोप है की मृतक छात्र के प्रेमिका को वापस दिलाने को लेकर उसके दोस्तों के द्वारा ही उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा था।आरोप मृतक छात्र के पिता का ने लगाया है ।
आरोप है की नौकरी लगने के बाद प्रेमिका ने छोड़ दिया था मृतक का साथ
 पिता ने बयान दर्ज करवाया है। बताया है कि राँची के एक निजी संस्थान से एमबीए कर रहा था।  दीपक का खलारी की एक युवती से चार साल से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय बाद ही उस लड़की की बेंगलुरु में नौकरी लग गई और इसके बाद प्रेमिका ने मृतक से दूरी बना ली साथ ही बातचीत करना भी बंद कर दिया। इसी कारण से दीपक काफी तनाव में था।
 इसी दौरान नसीम और मौलाना ने मृतक पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव दिया और कहा धर्म परिवर्तन के बाद वह उसकी शादी युवती से करा देंगे। फिर भी जब युवती से उसके रिश्ते ठीक नहीं हुई तब डिप्रेशन में आकर मृतक ने सुसाइड कर लिया ।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है की दीपक ने अपने दोस्त नसीम से अपनी कहानी साझा की जिसके बाद नसीम ने दीपक को एक मौलाना के बारे में बताया और कहा के वो मौलाना तंत्र-मंत्र के जरिए उसकी प्रेमिका को वापस दिलवा देगा। उसके बाद युवती से संबंध बेहतर कराने के लिए नसीम ने दीपक को एक मौलाना के पास ले गया और तंत्र मंत्र का झांसा देकर मौलाना और नसीम उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगे। मृतक से दोनों ने काफी पैसे भी लिए।उसने युवती से संबंध ठीक करने के लिए अपनी बाइक तक बेच डाली।
  गौरतलब है की मृतक ने आत्महत्या करने से पहले अपने व्हात्साप में एक स्टेटस लगाया था जिस में लिखा था ‘अलविदा दोस्तों मौलाना ….नसीम ….को याद रखना’ जिसे देखने के बाद दीपक की बहिन आनन फानन में दीपक के पास गई दुर्भाग्य से जब तक बहन पहुंची तब तक दीपक ने अपनी जिंदगी को अलविदा कह दिया था। साथ ही बता दें प्रेमिका और मृतक दोनों एक ही धर्म के थे। बावजूद इसके पैसों की लालच में दोस्त ने धर्म परिवर्तन करने का बनाया था दबाव।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow