महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर भाजपा का हमला, नीरा यादव बोलीं— “चोरी पकड़ी गई, इसलिए बहा रहे घड़ियाली आंसू”

महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर भाजपा का हमला, नीरा यादव बोलीं— “चोरी पकड़ी गई, इसलिए बहा रहे घड़ियाली आंसू”

महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर भाजपा का हमला, नीरा यादव बोलीं— “चोरी पकड़ी गई, इसलिए बहा रहे घड़ियाली आंसू”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा की कोडरमा विधायक नीरा यादव ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का “चाल और चरित्र” उजागर हो चुका है।

नीरा यादव ने कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने एक ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया। उन्होंने दावा किया कि महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सहयोग नहीं किया।

उन्होंने कहा कि विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन की अपील की थी, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यादव ने आरोप लगाया कि विधेयक पास नहीं होने पर विपक्षी दल “जश्न मनाने” में जुट गए।

भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देशभर में महिलाओं और एनडीए समर्थकों ने विरोध शुरू किया, तब विपक्ष को अपनी गलती का एहसास हुआ और अब वे “घड़ियाली आंसू” बहा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की महिला नेताओं द्वारा धरना और पोस्टकार्ड अभियान को “दलीय मजबूरी” बताया।

नीरा यादव ने सवाल उठाया कि क्या यह अधिनियम केवल एनडीए की महिलाओं के लिए था, या पूरे देश की महिलाओं को इसका लाभ मिलता। उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा और पूछा कि बिना परिसीमन के आरक्षण कैसे संभव है।

उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस के “चरित्र” को समझ चुकी है और भविष्य में उस पर भरोसा नहीं करेगी। साथ ही महिलाओं से विपक्ष के “झांसे” में न आने की अपील की। प्रेस वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह और रांची की महापौर रौशनी खलखो भी मौजूद रहीं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now