ECI's big decision: Repolling to be held on May 2 at 15 polling stations in two Bengal assembly constituencies

ECI का बड़ा फैसला: बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को रीपोलिंग, 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 डायमंड हार्बर में

ECI's big decision: Repolling to be held on May 2 at 15 polling stations in two Bengal assembly constituencies

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों—मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर—के कुल 15 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया है। इन बूथों पर अब कल 2 मई 2026 को दोबारा (Repolling) मतदान कराया जाएगा।

शिकायतों के बाद आयोग का कड़ा फैसला

चुनाव आयोग ने यह निर्णय जिला स्तर से मिली शिकायतों और ऑब्जर्वर्स की स्क्रूटनी रिपोर्ट के आधार पर लिया है। 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान इन क्षेत्रों से धांधली और अनियमितताओं की गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने ‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 58(2) का उपयोग करते हुए पिछले मतदान को अमान्य करार दिया।

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र पर भी मंडराया पुनर्मतदान का साया

आयोग की नजरें अब फाल्टा (144-Falts) विधानसभा क्षेत्र पर टिकी हैं। यहां भाजपा ने आरोप लगाया है कि कई ईवीएम (EVM) मशीनों पर उनके चुनाव चिह्न के ऊपर लेबलिंग और टेपिंग की गई थी, जिससे मतदाताओं को भ्रमित किया गया।

खबरों के मुताबिक, फाल्टा के लगभग 30 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हो सकती है। फिलहाल आयोग रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद फाल्टा पर भी आधिकारिक फैसला लिया जाएगा।

चुनाव आयोग का आधिकारिक बयान

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को भेजे गए पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया कि रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, आयोग 29 अप्रैल को चुनिंदा मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को रद्द करता है। लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए इन केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराया जाना आवश्यक है।”

जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि 2 मई को होने वाले पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Share via
Share via