फालता सीट के 285 बूथों पर 21 मई को फिर मतदान, हिंसा और गड़बड़ी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

फालता सीट के 285 बूथों पर 21 मई को फिर मतदान, हिंसा और गड़बड़ी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Share
Link copied

फालता सीट के 285 बूथों पर 21 मई को फिर मतदान, हिंसा और गड़बड़ी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

कोलकाता/साउथ 24 परगना : पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी 285 पोलिंग बूथों पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान यहां व्यापक गड़बड़ी, हिंसा और धांधली की शिकायतें सामने आई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फालता विधानसभा के एक बूथ पर ईवीएम में भाजपा के बटन के आगे टेप लगा हुआ पाया गया, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए। इसी के आधार पर आयोग ने पूरे क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया। इससे पहले राज्य में मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर भी पुनर्मतदान कराया जा चुका है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, इन 15 बूथों पर करीब 90% मतदान दर्ज किया गया।

साउथ 24 परगना जिले में मतदान के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कई जगहों पर झड़प हुई। सुरक्षाबलों को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। फालता क्षेत्र में कई मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मतदान के बाद उन पर हमला किया गया। पीड़ितों के अनुसार, विरोध करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कई लोगों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पुनर्मतदान के इस फैसले ने राज्य की सियासत को और गर्मा दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।