youths-surround-minor-girl-jamui-video

जमुई में नाबालिग छात्रा को युवकों ने घेरा, बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Share
Link copied

youths-surround-minor-girl-jamui-videoजमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना 19 सितंबर की है। जमुई शहर की रहने वाली नाबालिग छात्रा अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। वापस लौटने के दौरान रास्ते में करीब 8 से 10 युवकों ने कथित तौर पर दोनों को रोक लिया।

Advertisment
Advertisment

वायरल वीडियो में युवकों का एक समूह छात्रा और उसके साथी को घेरता हुआ नजर आ रहा है। आरोप है कि इस दौरान छात्रा के साथ बदसलूकी की गई। विरोध करने पर उसके साथ मौजूद छात्र के साथ मारपीट किए जाने और उससे माफी मंगवाने की बात भी सामने आई है।

Advertisment
Advertisment

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता जमुई की रहने वाली है और उसने पुलिस से संपर्क किया है।

RKDF
advertisement

पुलिस अब वायरल वीडियो को खंगाल रही है और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।