Women's hockey thrills in Simdega: 14 matches on day two, several teams register strong victories

सिमडेगा में महिला हॉकी का रोमांच: दूसरे दिन 14 मुकाबले, कई टीमों की दमदार जीत

Women's hockey thrills in Simdega: 14 matches on day two, several teams register strong victories

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन रोमांच अपने चरम पर रहा। जिला प्रशासन (खेल शाखा) और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में गुरुवार को कुल 14 मैच खेले गए।

प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से 3 मई 2026 तक न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम सिमडेगा और पुराने एस्ट्रोटर्फ मैदान में किया जा रहा है। सुबह 5:30 बजे से ही दोनों मैदानों में मुकाबलों की शुरुआत हो गई थी।

दूसरे दिन के प्रमुख मुकाबले और परिणाम

* यूसी रेंगारी ने सीनी को 1-0 से हराया — अलीशा मांझी (बेस्ट प्लेयर)
* STC लचरागढ़ ने टेंसर को 7-0 से हराया — निक्की केरकेट्टा
* STC सिमडेगा ने समसेरा को 4-0 से हराया — अस्मिता तिर्की
* लंबोई ने बांसजोर को 1-0 से हराया — नीलम कुमारी
* करंगागुड़ी ने KVS सिमडेगा को 3-0 से हराया — रितिका लकड़ा
* पीएम श्री विद्यालय बासेन ने ग्रीन गार्डेन खूंटी टोली को 2-0 से हराया — अमिता कुमारी
* प्रोजेक्ट हाई स्कूल बानो ने आरसीपीएस कोचेडेगा को 4-0 से हराया — मनीषा कांडुलना
* STC सिमडेगा ने आरसीपीएस कोचेडेगा को 7-0 से हराया — रितिका कुल्लू
* समसेरा ने बानो को 3-1 से हराया — हसीना कुमारी
* बांसजोर ने बासेन को 5-0 से हराया — सरस्वती कुमारी
* STC लचरागढ़ ने पाकर टांड़ को 7-0 से हराया — सोनाली डुंगडुंग
* लंबोई ने खूंटी टोली को 11-0 से हराया — आतेंन कुल्लू
* करंगागुड़ी ने सीनी को 1-0 से हराया — सुरभि केरकेट्टा

आयोजन और अतिथियों की मौजूदगी

सुबह के पहले मुकाबले का शुभारंभ हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी ने किया, जबकि दूसरे मैदान में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।

हर मैच के बाद चयनित खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान दिया गया। इस दौरान खेल विभाग और हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों — मनीष हेमरोम, बसंत बा, सुजीत एक्का, बिनोद कुल्लू, वेद प्रकाश, फादर बेनेदिक कुजूर, कोच रेणुका सोरेंग, कोच बसंती जोजो और तलीन एक्का समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

खेल के साथ उभर रही प्रतिभाएं

इस चैंपियनशिप में जिले की युवा महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। लगातार एक के बाद एक मुकाबलों में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और टीम वर्क ने दर्शकों को प्रभावित किया। अब सभी की नजरें अगले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां सेमीफाइनल की तस्वीर और साफ होगी।

Share via
Share via