Img 20210719 194925

दोस्तों के साथ गिरिडीह के वाटरफाल घूमने गए व्हिटटी बाजार के तंजीम की फाल में डूबने से मौत की आशंका नही मिला अभी तक शव

धनबाद रोड के औधोगिक क्षेत्र गंगापुर चतरो के उसरी जलप्रपात वाटरफाल में 12 वर्सिया नाबालिग तंजीम हसन की सोमवार को डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, सदर अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद और मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनय राम भी घटनास्थल वाटरफाल पहुंचे। जहां मृत नाबालिग के परिजन भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान मृतक के एक परिजन ने फाल में तंजीम को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नही मिली। नाबालिग तंजीम शहर के व्हिटटी बाजार का रहने वाला था। नाबालिग तंजीम बीते रविवार वीकेंड लोकडौन में दोपहर को ही अपने नो दोस्तो के साथ एक किराए के टोटो से घूमने वाटरफाल पहुंचा था। पुलिस की माने तो तंजीम वाटरफाल में डूब गया है। यह बात मृतक के दोस्तो ने अपने मुहल्ले के लोगो से रविवार सारा दिन छिपाए रखा। जब तंजीम वापस घर नही लौटा। तो परिजनों ने तंजीम को खोजना सुरु किया। खोजने के क्रम में परिजनों को रविवार शाम को नो दोस्तो के साथ वाटरफाल जाने की बात पता चला। इसके बाद परिजनों ने उसके दोस्तों से मिले। तो एक दोस्त ने बताया कि तंजीम अपने नो दोस्तो के साथ वाटरफाल गया हुआ था। जानकारी के अनुशार तंजीम के सभी दोस्त शहर के व्हिटटी बाजार के ही रहने वाले थे। इसके बाद में मामले की जानकारी मृतक के पिता हबीब हसन ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को दिया। तो मुफ्फसिल थाना पुलिस  ने तंजीम के दोस्तो से पूछताछ सुरू की। इस दौरान उसके कुछ दोस्तों को लेकर पुलिस पदाधिकारी देर रात वाटरफाल पहुंचे। और देर रात से ही तंजीम को खोजने का प्रयास सुरु हुआ। फिलहाल सदर एसडीपीओ के निर्देश पर ही तंजीम के शव को तराटांड़ थाना इलाके के नदी तक खोजा जा रहा है। जबकि बीते रविवार से वाटरफाल में पानी का सैलाब बह रहा है। देर शाम को हुए मुश्लाधार बारिश के कारण वाटरफाल के बढ़े जलस्तर के कारण तंजीम के शव को खोजने में परेशानी हो रहा था। लेकिन सदर अंचलाधिकारी के निर्देश पर गोताखोरों की टीम को बुलाकर तंजीम के शव को खोजने का प्रयाश किया जा रहा था। इधर फाल में बढ़े जलस्तर के बाद भी तंजीम अपने कुछ दोस्तों के साथ फाल में नहाने के लिए घुसा। और जहां गहरे पानी में पाँव फिसलने से तंजीम डूब गया। इस दौरान कुछ दोस्तों ने उसे बचाने का भी प्रयाश किया। लेकिन सफलता नही मिली। तो दोस्त बाहर आ गए। समाचार लिखे जाने तक तंजीम के शव को खोजा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via