कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाना छोड़,घोषणाओं को धरातल पर उतारे: आदित्य साहू

कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाना छोड़,घोषणाओं को धरातल पर उतारे: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल-डीजल के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस दिखावा कर रही है।जबकि राज्य की जनता इसके इन कारनामो को समझती है।

कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल पर 23 प्रतिशत वैट वसूल रही है।उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकार वैट दर घटाकर जनता को राहत दे।

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबां में झांके की जिसके विधायक कपड़ा खरीदने दिल्ली जाते है वे जनता का दर्द क्या जाने।लटकाना,भटकना ही कांग्रेस का डीएनए है। घोटालों में डूबी कांग्रेस अपने चरित्र से बाज आने से रही।
कांग्रेस के समर्थन में राज्य के खनिज संसाधनों की लूट मची है।

उन्होंने कहा कि ये मोदी सरकार है जो जनता कि दर्द को समझती है।आज गांव, गरीब, किसान , मजदूर वंचित लोगो के लिए योजनाए धरातल पर उतर रही है।

कोरोना काल में महामारी से लड़ने के अनेक उपाय किये गए।आज 18 वर्ष से ऊपर के देश के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन सुनिश्चित कराया गया।देश की 80 करोड़ गरीबो को मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।कांग्रेस पार्टी बताए कि वे अपने घोषणाओं पर कितना अमल कर रही है।कहाँ गया बेरोजगारी भत्ता,कहाँ गया 5 लाख नॉकरी,कहाँ गया किसानों का श्रृंण माफ,कहाँ गया गरीबो का 3 लाख का आवास।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीबो की अनाज की भी कालाबाजारी हो रही है।सफेद बोरी में भर-भर के माफिया अनाज की कालाबाजारी कर रहे है।उन्होंने कहा कि खनिजो की लूट,अनाजो की लूट,बालू की लूट सरकार के संरक्षण में हो रहा है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह एवं मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now