क्रेन चालक की संदेहास्पद मौत, फैक्ट्री प्रबंधन नें मामले को सड़क हादसा बताया.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : गिरिडीह के औधोगिक इलाका चतरो के बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात एक क्रेन चालक 46 वर्षिय राजेश कुमार राम की मौत संदेहास्पद सिथति में हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक क्रेन चालक की मौत फैक्ट्री के भीतर होने की बात सामनें आ रही है। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन मामले को सीधे तौर पर मामले को सड़क हादसा में तब्दील करने के प्रयास में है।

घटना के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ही शव को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इधर मृतक के भाई राकेश आर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन साज़िश कर ऐसा कर रहा है। इस बीच भाजपा नेता दिनेश यादव, पूर्व भाजपा नेता मनोज साहू, माले नेता राजेश सिन्हा भी अस्पताल पहुंचे। और मामले की जानकारी लिया। इस दौरान माले नेता ने क्रेन चालक राजेश राम के मौत के मामले में पुलिस से जांच का मांग किया है। मृतक के भाई के अनुशार फैक्ट्री के भीतर हुए घटना के बाद मामले को सड़क हादसा में तब्दील करने के लिए फैक्ट्री प्रबधन ने शव को गिरिडीह-धनबाद रोड में रख दिया। और घटना की जानकरी पुलिस को दिया। लिहाज़ा परिजनों के शक का आधार भी यही बन रहा है। क्योंकि हर रात को ड्यूटी पर पहुंचने से पहले शिफ्ट प्रभारी बिनोद साव मृतक को फोन किया करता था। लेकिन शुक्रवार की शाम मृतक पहले ही फैक्ट्री पहुंच गया था। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकरी मिला कि राजेश राम का शव सड़क में पड़ा हुआ है।

जानकारी मिलने के कुछ देर बाद परिजनों को दुबारा पता चला कि मृतक का शव मुफ्फसिल थाना पहुंच चुका है। लेकिन मृतक का बाइक और मोबाइल का कोई अता-पता नही था। इसे परिजनों का संदेह और बढ़ गया। फिलहाल, परिजनों और माले नेता राजेश सिन्हा ने फैक्ट्री के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखने की मांग किया है। इधर आक्रोशित लोग गुस्सा में सड़क जाम की बात कर रहे थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now