Ruckus erupts during Punjab Assembly's special session; CM Bhagwant Mann accused of being drunk

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामा, CM भगवंत मान पर नशे में आने का आरोप, विपक्ष ने उठाई शराब व डोप टेस्ट की मांग

Ruckus erupts during Punjab Assembly's special session; CM Bhagwant Mann accused of being drunk

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब : भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में आज जमकर हंगामा हुआ। सत्र के दौरान विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे नशे की हालत में सदन में उपस्थित हुए थे।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा में यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों का शराब परीक्षण कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर सभी जनप्रतिनिधियों की तत्काल शराब और डोप टेस्ट कराने की मांग भी रखी।

विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब कांग्रेस के एक विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नशे की हालत में विधानसभा पहुंचे थे। इस आरोप के बाद सदन का माहौल गरमा गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सरकार ने यह विशेष सत्र राज्य के श्रमिक वर्ग को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुलाया था, लेकिन सत्र राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवादों में घिर गया।

Share via
Share via