8 साल में कॉमेडियन से पंजाब के मुख्यमंत्री बने भगवंत मान (Punjab news)

Share
Link copied

8 साल में कॉमेडियन से पंजाब के मुख्यमंत्री बने भगवंत मान (Punjab news)विजय दत्त पिंटू

Punjab news

पंजाब में आज सरकार ने ली शपथ

चंडीगढ़ : कॉमेडियन से राजनेता और फिर पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने तक भगवंत मान ने अपने करियर में जबरदस्त वृद्धि देखी है। 2014 लोकसभा चुनाव जीतने से लेकर पंजाब की राजनीति में पदार्पण करने वाले मान ने केवल आठ सालों में ही पंजाब की सत्ता की सर्वोच्च कुर्सी हासिल कर ली।

इसे भी पढ़ें
कोरोना वायरस ( corona virus)  के नए वेरिएंट ने बधाई चिंता
इसे भी पढ़ें

कोरोना वायरस ( corona virus) के नए वेरिएंट ने बधाई चिंता

( Corona virus) कोरोना वायरस दुनिया के तमाम हिस्सों में तम तोड़ रहा है। इसमें भारत भी शामिल है। लेकिन इस राहत…

क्या वाम मोर्चा की तरह कांग्रेस (CONGRESS) कुछ सीटों पर सिमट जाना चाहती है ।
इसे भी पढ़ें

क्या वाम मोर्चा की तरह कांग्रेस (CONGRESS) कुछ सीटों पर सिमट जाना चाहती है ।

सिन्हा मुकेश पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस (CONGRESS) में मंथन शुरू हो गया है। इधर आप के भगवंत…

द कश्मीर फाइल्स देखने के पहले दो शब्द thekashmirfiles
इसे भी पढ़ें

द कश्मीर फाइल्स देखने के पहले दो शब्द thekashmirfiles

thekashmirfiles अफसोस कि जयप्रकाश चौकसे परदे के पीछे चले गए। 26 साल तक लगातार फिल्मों पर किसी अखबार के कॉलम का पेट…

महिलाओं की एकजुटता से सशक्त होगा समाज : सीमा सिंह ( international women’s day)
इसे भी पढ़ें

महिलाओं की एकजुटता से सशक्त होगा समाज : सीमा सिंह ( international women’s day)

विजय दत्त पिंटू International women's day महिलाएं एकजुट हो तो हर लक्ष्य मुमकिन : संजू कुजुर रांची : आज दिनांक 14 मार्च…

1973 में संगरूर के सतोज गाँव में जन्मे मान का एक कॉमेडियन के रूप में खूब पसंद किए गए। कॉमेडियन के तौर पर करियर को परवान चढ़ाने से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री बनने तक का एक महत्वपूर्ण सफर रहा है।

2017 के विधानसभा चुनाव के बाद मान को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बनाया गया। 2019 में उन्होंने फिर से संगरूर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। मान ने टीवी शो “जुगनू मस्त-मस्त” में अपने कॉमेडी अभिनय से भरपूर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने कई अन्य कॉमेडी शो में भी अभिनय किया।आज बुधवार 16 मार्च को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में पंजाबी गायक गुरदास मान, आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा सहित पार्टी के अन्य विधायक शामिल थे।

आज यह समारोह आप का एक्सक्लूसिव इवेंट जैसा था, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के अलावा अन्य किसी राज्य के कोई मुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे। निवर्तमान पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी लापता दिखे। आप ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की 92 सीटें जीतकर अपने अधिकांश प्रतिद्वंद्वियों को जैसे हाशिए पर ही धकेल दिया। 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने महज 18 सीटों पर जीत हासिल की। संगरूर जिले के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर मान कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी पर 58206 मतों के अंतर से जीत हासिल की। यह राज्य में आप की ऐतिहासिक जीत है, और 2017 के चुनाव से उसके प्रदर्शन से एक बड़ा सुधार है जब पार्टी कांग्रेस के पीछे रह गई थी।

भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने हैं इससे पूर्व प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे थे।

भगवंत मान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी साथी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी।

शपथ लेने के बाद मान ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अपील की कि “अहंकार न करें। हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow