IMG 20201228 WA0017

सड़क हादसा में चार लोगों की मौत.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : रांची स्थित दशम फॉल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लाेगों की मौत हो गई। सभी मृतक पिकनिक मनाने दशम फॉल आ रहे थे।बताया जा रहा है कि सभी सरायकेला खरसावां जिले के आदित्‍यपुर के रहने वाले थे। घटना जमशेदपुर के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नीमडीह में दड़ुवा के पास की है। यहां छोटू होटल के करीब एनएच-33 पर आज एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। सभी शव गाड़ी में फंस गए थे। घटना पर पहुंची इचागढ़ पुलिस ने कार को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी मंजू देवी ने बताया कि सभी लोग दशम फॉल घूमने जा रहे थे।

मृतक आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में ममता, मधु, अमन और अवध किशोर हैं। आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले प्रभात टाटा स्टील में मैनेजर हैं। प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक अवध किशोर उनके ममेरे साले हैं। सभी लोगों ने दशम फॉल में पिकनिक जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद यह लोग दो कार से दशम फॉल जाने के लिए निकले थे।

वहीं प्रभात कुमार की कार पीछे थी। उसके आगे अवध कुमार की कार चल रही थी। गाड़ी अमन चला रहा था। छोटू होटल के पास एक ट्रक खड़ी थी। इसी में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में एक बच्चा घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Share via
Share via