IMG 20210711 WA0036

गिरीडीह जिले के प्रखण्ड प्रभारियों की बैठक सम्पन्न, दिए गए कई निर्देश

अरुनिष
गिरीडीह  :- आजसू पार्टी  के गिरीडीह जिला प्रभारी सह गोमिया विधायक डॉ0 लम्बोदर महतो की उपस्थिति में गिरीडीह जिले अंतर्गत सभी  प्रखण्ड प्रभारियों की एक बैठक जामतारा पंचायत सभागार में रविवार को की गई ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान जिले के सभी प्रखण्ड प्रभारी गण उपस्थित हुए । बैठक को सम्बोधित करए हुए डॉ0 लम्बोदर महतो ने पार्टी के केद्रीय नेतृत्व के निर्देशों से उपस्थित प्रभारियो को अवगत कराते हुए कहा कि 15 जुलाई को गिरीडीह के सभी प्रखंडों में प्रखण्ड सम्मेलन कर पार्टी केप्रखण्ड कमिटी के गठन या पुर्नगठन करना है।इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वके सम्पन्न कराने के लिए कई निर्देश दिए। 

बताया कि पार्टी आगामी 8 अगस्त को  पिछडो को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर  सामाजिक न्याय मार्च निकलेगी तथा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा प्रत्येक प्रखंडों में कार्यक्रम करेगी । बताया कि पात्ति को सशक्त बनाने के लिए सारे कार्यक्रम किये जा रहे है।

बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी गिरीडीह जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, डुमरी के निवर्तमान प्रमुख यशोदा देवी,  छक्कन महतो ,बैजनाथ महतो, काशी महतो, दुलारचंद महतो, सतीश महतो, पिंटू कुमार,दिनेश राणा, संजय साहू,अनूप पांडेय, आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via