GODDA : शमशान ले जाने वाले पुलिसवाले को किया गया सम्मानित
GODDA
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगामा थाना क्षेत्र के गंधर्वपुर गांव में एक महिला रवीना देवी, पति श्रवण कुंवर की मृत्यु प्रसव के दौरान हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार हेतु शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए कंधा उनके अगल-बगल के लोगों के द्वारा नहीं किया गया। उक्त मृतक महिला के घर पर सिर्फ दो पुरुष ही थे, जिसके कारण अंतिम संस्कार हेतु शव को श्मशान घाट ले जाने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसकी जानकारी जब थाना प्रभारी पथरगामा को हुई तो अभिलंब उनके घर पहुंचकर स्वयं एवं अपने थाना में पदस्थापित हवलदार बृजेश कुमार सिंह के द्वारा मृतका के शव को उनके परिजनों के साथ कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया गया।
उक्त कार्य हेतु महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड, रांची महोदय के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 21.12.20.22 को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को उनके मनोबल बनाए रखने हेतु 5,000/- की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

















