20251111 214710

गोड्डा पुलिस ने की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गोड्डा : पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत चोरी गई मोटरसाइकिल का उद्भेदन किया गया। गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 221/2025 के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 नवंबर 2025 को वादी बमबम रजक की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सरकण्डा से चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में गोड्डा नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रामविलास रजक और सोनू कुमार दास शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार दास के खिलाफ पूर्व में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 84/2019, दिनांक 05 अप्रैल 2019, धारा 341/323/342/504/506 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने इस सफलता को छापामारी अभियान का हिस्सा बताया और क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।

Share via
Share via