गोड्डा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिलों का गिरोह धराया, 5 बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिलों का गिरोह धराया, 5 बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा : राजाभीठा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे राजाभीठा हटिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से दोनों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद गुलफराज अंसारी और सुनिल हांसदा बताया है। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे शहबाज अंसारी के माध्यम से चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदकर गोड्डा जिले में बेचते थे।

मोहम्मद गुलफराज अंसारी के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। जप्त मोटरसाइकिलों की सूची इस प्रकार है:

1. हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH09AT-2042)
2. हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH10BM-1306)
3. हीरो एच.एफ. डिलक्स (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH10BU-5989)
4. हीरो स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH05AV-4645)
5. हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH10AC-7630)

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में शहबाज अंसारी सहित अन्य संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now