Ranchi Police bust inter-state bike theft gang; 3 arrested, 6 stolen motorcycles recovered.

रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Ranchi Police bust inter-state bike theft gang; 3 arrested, 6 stolen motorcycles recovered.
Ranchi Police bust inter-state bike theft gang; 3 arrested, 6 stolen motorcycles recovered.

रांची पुलिस ने एक अंतरराज्यीय संगठित मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर छह चोरी की मोटरसाइकिलें, मास्टर की समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार 19 जून की रात सिकिदिरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बाइक लेकर ओरमांझी की ओर भागने लगे। सूचना मिलने पर ओरमांझी थाना पुलिस ने गुडू मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पीछा कर रही सिकिदिरी पुलिस की मदद से दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी सिंदु कुमार (19) और बोकारो निवासी अनिकेत कुमार उर्फ भोला (20) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके बैग से मास्टर की, प्लग रिंच, पेचकस और एक खुला नंबर प्लेट बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने रांची, रामगढ़ और बोकारो से मोटरसाइकिल चोरी कर इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ करने तथा फर्जी कागजात तैयार कर बिहार के गया में बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की जानकारी भी पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस ने बिहार के गया जिले में छापेमारी कर विकास कुमार (25) को गिरफ्तार किया। उसके घर से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। वहीं एक अन्य चोरी की बाइक रामगढ़ स्थित झाड़ी से बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में सिंदु कुमार, अनिकेत कुमार उर्फ भोला और विकास कुमार शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिलें, मास्टर की (एलेन की), प्लग रिंच, पेचकस और खुला नंबर प्लेट बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। रांची पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित बाइक चोरी गिरोह का सफलतापूर्वक उद्भेदन हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now