interstate-bike-thief-gang-busted-khunti

खूंटी में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 19 चोरी की बाइक बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied

खूंटी। जिले में बाइक चोरी के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर 19 चोरी की मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक चोरी गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री के लिए एक स्थान पर जुटे हैं। सूचना का सत्यापन कराया गया। सूचना सही पाए जाने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

Advertisment
Advertisment

विशेष टीम ने सायको और अड़की थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की 19 मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुदयाल मुंडा उर्फ पनसउ मुंडा, इसरायल पूर्ति, मनमसीह पूर्ति उर्फ डेरो, मसीह मुंडा, मोहन लोहार, एतवा मुंडा, समराय होरो और जयराम मुंडा उर्फ जावरा के रूप में की है।

RKDF
advertisement

फर्जी नंबर प्लेट के जरिए खपाई जाती थीं चोरी की बाइक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें दूसरे स्थानों पर खपाने का काम करता था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की बाइक कहां से लाई जाती थीं, फर्जी नंबर प्लेट कौन तैयार करता था और इनके खरीद-बिक्री में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।