राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
पूर्वी सिंहभूम : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज घोड़ाबांधा, पूर्वी सिंहभूम में राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के संस्कार भोज में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के असामयिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सोरेन का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
इस दौरान राज्यपाल ने स्वर्गीय सोरेन के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

















