हरियाणा में हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के 6 मजदूरों की मौत, गांव में मातम
हरियाणा में हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के 6 मजदूरों की मौत, गांव में मातम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा में हुए एक दर्दनाक हादसे में झारखंड के कई मजदूरों की जान चली गई। मिट्टी धंसने से हुए इस हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के मजदूर शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांवों में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हरियाणा में मिट्टी धंसने से हुए दर्दनाक हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा और सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ के मजदूर भी शिकार हुए हैं। जादूगोड़ा के बनगोड़ा गांव से काम के लिए गए सात मजदूरों में से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सरायकेला जिले के ईचागढ़ क्षेत्र के चार मजदूरों में से दो मजदूरों की मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही जादूगोड़ा के बनगोड़ा गांव में मातम छा गया। एक ही गांव के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में सुबह से किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला है।
ग्रामीणों का कहना है कि टुसू पर्व मनाने के बाद सभी मजदूर काम के लिए दिल्ली गए थे, जहां से उन्हें हरियाणा ले जाया गया था। सभी मजदूर दुर्गा पूजा के समय घर लौटने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद खबर आ गई। मृतकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अचानक पिता का साया उठ गया।
परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के जमीन के अंदर काम कराया जा रहा था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतकों के शव जल्द से जल्द गांव लाने में मदद की जाए और परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
वहीं सरायकेला जिले के ईचागढ़ इलाके में भी दो मजदूरों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है और मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
1– धनंजय महतो मृतक, बनगोड़ा गांव, पूर्वी सिंहभूम l
2– भागीरथ गोप, बनगोड़ा गांव, पूर्वी सिंहभूम l
3– संजीत गोप उर्फ दुलाल, बनगोड़ा गांव, पूर्वी सिंहभूम l
4– मंगल महतो, बनगोड़ा गांव, पूर्वी सिंहभूम l
5– शिव शंकर सिंह मुंडा, ईचागढ़ के बुरुहातू गांव l
6– परमेश्वर महतो, ईचागढ़ के हुड़ी l

















